चौथा बच्चा होने पर Pinky Chaudhary ने माता-पिता को दिए 21 हजार, Hindu Raksha Dal के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिन्दू समाज से की थी जनसंख्या बढ़ाने की अपील
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 12:43 PM (IST)
Ghaziabad News : गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक हिंदू महिला के चौथे बच्चे के जन्म पर 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस पहल और उससे जुड़े बयान के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, महिला हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पहुंची और बताया कि उसकी चौथी संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। परिवार में इससे पहले तीन बेटियां हैं। नवजात का जन्म करीब आठ दिन पहले हुआ था। इसके बाद पिंकी चौधरी ने अपनी टीम के साथ बच्ची के माता-पिता को 21 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।
यह भी पढ़ें : 6 पिल्लों को जन्म देने वाली डॉगी पर Acid Attack... तेजाब से जला आधा शरीर, हड्डी तक दिखने लगी.... लखनऊ में झकझोर देने वाली घटना
इस दौरान जारी एक वीडियो में पिंकी चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य हिंदू समाज का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पहले की गई घोषणा के तहत चौथे बच्चे पर 21 हजार और पांचवें बच्चे पर 31 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। उन्होंने हिंदू परिवारों से अधिक संतान पैदा करने की अपील भी की। पिंकी चौधरी के बयान को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत पहल बताया, जबकि अन्य ने बयान के सामाजिक प्रभाव पर सवाल उठाए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पिंकी चौधरी विवादों में रह चुके हैं। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में तलवारें बांटने और जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी के आरोप में पुलिस ने उन्हें और उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। उस घटना के बाद भी काफी चर्चा हुई थी। फिलहाल, इस ताजा पहल और बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
Farrukhabad News : फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र में भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त की है जब फर्रुखाबाद से इटावा की ओर जा रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया। उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जबकि ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया ...... पढ़ें पूरी खबर .....

