हिन्दू ज्यादा बच्चा पैदा करे नहीं तो देश पर हो जाएगा मुसलमानों का कब्जा: नरसिंहानंद

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 05:48 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: महाराज नरसिंहानंद सरस्वती ने मुसलमानों को ले कर एक विवदि बयान दिया है, उन्होंने कहा कि देवबंद दारलूम पूरी दुनिया में आतंकी भेज कर आतंकवाद फैला रहा है। सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अलकायदा आईएसआई का दिमागी हेड क्वार्टर देवबंद दारलूम है। उन्होंने ने जनसंख्या पर भी बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हिंदुओं को भी अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए जिससे जनसंख्या का अनुपात बढ़ जाय।  महाराज ने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में बढ़ती मुसलमानों की आबादी से देश को खतरा है।

हिन्दू इजरायल को अपना आदर्श मानकर उसी की तरह सनातन वैदिक राष्ट्र बनाने का संकल्प ले
नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि हिन्दू संगठन एक नहीं हुआ तो देश पर एक दिन मुसलमानों का अधिकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा व सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना के लिये शुक्रताल में होगा नौ दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ पर सभी हिन्दू इजरायल को अपना आदर्श मानकर उसी की तरह सनातन वैदिक राष्ट्र बनाने का संकल्प ले।
PunjabKesari
21 सितम्बर से 29 सितम्बर तक सनातन धर्म की रक्षा हेतु नौ दिवसीय महायज्ञ 
उन्होंने कहा शुक्रताल स्थित श्री बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान आश्रम में 21 सितम्बर से 29 सितम्बर तक सनातन धर्म की रक्षा व सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना हेतु नौ दिवसीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस महायज्ञ के माध्यम से देवाधिदेव भगवान महादेव शिव व विजय और सदबुद्धि की देवी माँ बगलामुखी का आह्वान किया जाएगा। आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी केशवानन्द  व योगिनी माँ राजनन्देश्वरी के सानिध्य में होने वाला यह महायज्ञ अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में तथा अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

सम्पूर्ण विश्व में धर्म के आधार पर जितना अत्याचार हिंदुओं पर हो रहा है
नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में धर्म के आधार पर जितना अत्याचार हिंदुओं पर हो रहा है,उतना किसी भी और धार्मिक समूह पर नहीं हो रहा है। आज हिन्दुओ के असंगठित और धार्मिक रूप से अकर्मण्य होने के कारण भारतवर्ष में इस्लामिक जिहादियो का नंगा नाच चल रहा है।मुस्लिम जनसंख्या अनुपात बढ़ रहा है और हिन्दू जनसंख्या अनुपात घट रहा है,उससे तो लगता है कि जल्दी ही यह देश दोबारा इस्लामिक गुलामी में फंसकर पाकिस्तान, सीरिया अफगानिस्तान, इराक,मिश्र, ईरान,सऊदी अरब तथा अन्य इस्लामिक देशों की तरह धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों का कब्रिस्तान बनकर  बर्बाद हो जाएगा।

पूर्वजों की गलतियों को सुधारते हुए सनातन वैदिक राष्ट्र का निर्माण करना ही पड़ेगा
उन्होंने कहा कि राजनितिक धोखेबाजी के कारण आज 100 करोड़ लोगों के पास अपना राष्ट्र कहने के लिये एक इंच भूमि का न होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।  समय आ गया है कि हमे अपने पूर्वजों की गलतियों को सुधारते हुए सनातन वैदिक राष्ट्र का निर्माण करना ही पड़ेगा वरना हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इसके लिये हिन्दुओं को भी अधिक से अधिक बच्चे पैदा करके अपने अधिकारों को सुरक्षित करना पड़ेगा। उन्होंने पूरे विश्व के हिन्दुओं से इजरायल को अपना आदर्श मानकर बिल्कुल इजरायल की तर्ज पर सनातन वैदिक राष्ट्र बनाने के लिये संघर्ष करने का आह्वान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static