Shahjahanpur loksabha 2024: शाहजहांपुर लोकसभा सीट का इतिहास, BJP लगाएगी हैट्रिक या BSP खोलेगी खाता?

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 06:28 PM (IST)

Shahjahanpur loksabha 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक शाहजहांपुर लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि शाहजहांपुर की लोकसभा सीट 1962 में अस्तित्व में आई। शाहजहांपुर लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो शुरुआती तीन चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की लेकिन 1977 में सरकार विरोधी लहर में कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा और जीत जनता दल के खाते में गई।

हालांकि 3 साल बाद 1980 में जब देश में फिर चुनाव हुए तो कांग्रेस ने जीत के साथ वापसी की1980 के बाद 1984 में भी कांग्रेस के टिकट पर जितेंद्र प्रसाद ने जीत हासिल की वहीं अगर पिछले दो चुनावों की बात करें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के कृष्णा राज ने जीत दर्ज की और 2019 में बीजेपी के अरुण कुमार सागर ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया।

विधानसभा की कुल 6 सीटें आती
शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती है आइए पहले आपको ग्राफिक्स के जरिए बताते हैं कि शाहजहांपुर जिले की कौन-कौन सी विधानसभा सीटें शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था वहीं, अगर लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी का कमल खिला था।

लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर मतदाता

इस बार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 23 लाख 22 हजार 103 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 46 हज़ार 206 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 75 हजार 739 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 158 है।

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2019 में इस सीट पर BJP के अरुण कुमार सागर ने 6 लाख 88 हजार 990 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं, बसपा के अमर चंद्र जौहर 4 लाख 20 हजार 572 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि सपा के ब्रह्म स्वरूप सागर को 35 हजार 283 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

अब एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर BJP की कृष्णा राज ने 5 लाख 25 हजार 132 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। तो वहीं बसपा के उमेद सिंह कश्यप 2 लाख 89 हजार 603 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि सपा के मिथिलेश कुमार को 2 लाख 42 हजार 913 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

साल 2009 की बात करें तो सपा के मिथिलेश कुमार ने 2 लाख 57 हजार 33 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बसपा की सुनीता सिंह 1 लाख 86 हजार 454 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी की कृष्णा राज को 1 लाख 68 हजार 434 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

अगर बात साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो शाहजहांपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के जितिन प्रसाद ने 2 लाख 20 हजार 763 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं सपा के राम मूर्ति सिंह वर्मा 1 लाख 38 हजार 931 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बसपा के सत्यपाल सिंह यादव को 1 लाख 27 हजार 472 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट उन सीटों में शामिल है, जहां से बसपा का कभी खाता नहीं खुला, पिछले 35 साल से बसपा कभी अपने बूते तो कभी गठबंधन करके प्रदेश में चुनाव लड़ती रही है, लेकिन वह आज तक इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई। जबकि शाहजहांपुर में कांग्रेस, बीजेपी, जनता पार्टी और सपा उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं। बीजेपी ने शाहजहांपुर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने के एक बार फिर अरुण सागर को हो ही मैदान में उतारा है। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने राजेश कश्यप को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, बसपा ने इस सीट पर अपना खाता खोलने के लिए पुराने नामों को दरकिनार कर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा पर दांव खेला है।
 

Content Editor

Imran