हादसों भरा रहा होली का त्योहार! मातम में बदलीं खुशियां.... सड़क हादसों में इतनों की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 12:47 PM (IST)

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम एक तिपहिया टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव की अर्चना पांडेय (40) तथा उनकी दो बेटियां प्रीति और प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

यह भी पढ़ें : इस फेमस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, होली के दिन पिता और मशहूर प्रोड्यूसर का हुआ निधन, मातम में बदली खुशियां.....

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अर्चना पांडेय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य घटना रसड़ा थाना क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, गौरपुरा गांव के दीपू गुप्ता (20) अपने साथी जीतेश शर्मा (17) के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान गाजीपुर के जय प्रकाश सिंह (40) अपने सहयोगी बबलू कुमार (26) के साथ बाइक से रसड़ा की ओर जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें : होली से पहले UP की मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग! नमाजियों में अफरा तफरी, फिर जो हुआ... चौंका देगी घटना की वजह

मऊ-रसड़ा मार्ग पर दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जय प्रकाश सिंह और दीपू गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। बबलू कुमार और जीतेश शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static