2019 अवकाश कैलेंडर जारी, इस बार लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे कर्मचारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 09:53 AM (IST)

लखनऊः योगी सरकार ने 2019 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसके तहत नव वर्ष में कर्मचारी लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाएंगे। राज्यपाल राम नाईक ने पर्व/त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों की जन्म तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सार्वजनिक अवकाश 2019 की लिस्ट-
26 जनवरी 2019- गणतंत्र दिवस
4 मार्च- महाशिवरात्रि
20 मार्च- होलिका दहन
21 मार्च- होली/मो हजरत अली का जन्म दिवस
13 अप्रैल- राम नवमी
14 अप्रैल- डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस
17 अप्रैल- महावीर जयंती
19 अप्रैल- गुड फ्राइडे
18 मई- बुद्ध पूर्णिमा
5 जून- ईद-उल-फितर
12 अगस्त- बकरीद
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस/रक्षाबंधन
23 अगस्त- जन्माष्टमी
10 सितंबर- मोहर्रम
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
7 अक्टूबर- दशहरा/महानवमी
8 अक्टूबर- दशहरा/विजयादशमी
27 अक्टूबर- दीपावली
28 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर- भैया दूज
10 नवंबर- ईद-ए-मिलाद
12 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर- क्रिसमस डे

दरअसल छुट्टियों तो उतनी ही है जितनी हर साल होती है, लेकिन इस साल आकड़ों के अनुसार ये छुट्टियां एेसे दिनों में पड़ रही हैं जिनमें सरकारी छुट्टियां व ज्यादातार कंपनियों के वीकेंड आते हैं। जैसे कि शिवरात्रि 4 मार्च यानी सोमवार को है। ऐसे में कर्मचारियों को 2 मार्च शनिवार, 3 मार्च रविवार और 4 मार्च को शिवरात्रि के अवकाश का लाभ मिलेगा। वहीं जन्माष्टमी और दशहरा भी इसी तरीके से पड़ रहे हैं, जिससे छुट्टियों में इजाफा हुआ है। 
 

Deepika Rajput