काल बनकर गिरा अपना ही आशियाना, 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 11:50 AM (IST)

अमेठीः जिले के मुसाफिरखाना तहसील के ठाकुर पिंडारा गांव में एक कच्चा मकान गिरने से एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मुसाफिरखाना के उप जिलाधिकारी महात्मा सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे बारिश के चलते छप्पर वाला कच्चा मकान गिर गया।

इस घटना में 55 वर्षीय लक्ष्मण कोरी और उनकी पोती 13 वर्षीय संतोषा को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सी एच सी मुसाफिरखाना के अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक दैवीय आपदा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tamanna Bhardwaj