5 साल में 50 फीसदी बढ़ी गृहमंत्री की संपत्ति, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं राजनाथ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:50 AM (IST)

लखनऊ: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ के पास 1,64,58,260 रुपए और जबकि पत्नी के पास 53,03,869 रुपए की चल संपत्ति है। राजनाथ के पास 2,97,30,580 रुपए की कुल अचल संपत्ति है। इसमें 1,47,30,580 रुपए मूल्य की 4.7518 हैक्टेयर कृषि भूमि और डेढ़ करोड़ रुपए लागत का विपुल खंड वाला आवास है। उन्होंने हलफनामे में कहा कि उन पर कोई देनदारी नहीं है।

जानकारी मुताबिक 2014 चुनाव के दौरान उनके पास 1.02 करोड़ रुपए चल संपत्ति थी, तो वहीं 1.9 करो़ड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। राजनाथ के पास है 68 हजार रुपए तो उनकी पत्नी के पास 37 हजार रुपए की नकदी है। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अपने पास 0.32 बोर की रिवाल्वर और एक डबल बैरल गन भी रखते हैं। इसी के साथ राजनाथ के पास 60 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1.9 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 750 ग्राम सोना (25 लाख रुपये) और साढे 12 किलो चांदी (5,60,000 रुपए) है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए दाखिल किए गए नामांकन में बताया गया है कि राजनाथ सिंह की चल संपत्ति करीब 1.64 करोड़ रुपए हैं, तो वहीं उनकी अचल संपत्ति 2.97 करोड़ रुपए के करीब है। यह पिछले लोकसभा चुनाव में दाखिल किए गए नामांकन की तुलना में 50 फीसदी से ज्यादा है।

Anil Kapoor