घर के बाहर सो रही महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, पति समेत 2 लोग गंभीर रुप से घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 01:38 PM (IST)

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में हमलावरों ने कुल्हाडी से प्रहार करके एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी और उसके पति समेत 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोखराज इलाके में कसया पश्चिम गांव निवासी भैया लाल अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाडी से भैया लाल की पत्नी समरा देवी (60)पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पास में सो रहा भैयालाल और दीपक जाग गए तो ,बदमाशों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। दोनों घायलों को उपचार के लिए इलाहाबाद स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या आदि धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Anil Kapoor