न्यू ईयर पार्टी करके लौट रही होंडा सिटी कार मेट्रो पोल से टकराई, 2 की हालत नाजुक

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 12:58 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करके लौट रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित हो कर मेट्रो पोल से टकरा गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकरी पुलिस को दो मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू आपेशन चला कर कार सवार घायलों को निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर दो को हालत नाजूक बनी हुई है। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबकि बृहस्पतिवार रात सवा दो बजे के करीब थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार एक्सपो मार्ट सर्विस रोड के पास मेट्रो के पिलर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे मनीष भाटी (22 वर्ष), वैभव गौर (20 वर्ष), समीर (18 वर्ष) तथा अनिकेत (20 वर्ष) को बाहर निकाला। उन्हें उपचार हेतु ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चारों युवक नववर्ष की पार्टी करके लौट रहे थे तथा तेज गति से चल रही उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static