प्यार का खौफनाक अंत: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर किया सुसाइड

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 05:30 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर सनकी प्रेमी ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। गांव वालों ने दोनों के शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मामला जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर का है। यहां पर रहने वाले निवासी किरण पाल का अपने घर के पास में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध बन गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों के 5 बच्चे थे, महिला की 2 लड़कियां और प्रेमी के 3 लड़के थे।आज सुबह शुक्रवार के दिन जब महिला अपने घर से कूड़ा फेकने के लिए खेत में गई। तब वहां उसका प्रेमी भी आ गया, और उसने अपनी  बंदूक निकाली और अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले दोनों प्रेमियों के बीच करीब दस साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे के घर के पास ही रहते थे। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन प्रेमिका अभी अपने प्रेमी से पीछा छुड़ाना चाहती थी। यह बात प्रेमी किरणपाल को अच्छी नहीं लगी। जिससे गुस्साए प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर फूट-फूटकर रोया फिर सुसाइड कर लिया। फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

Content Writer

Ramkesh