अमरोहा में भीषण हादसा; पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला की मौत, मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे दोनों

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 04:10 PM (IST)

Amroha Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है।


जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना का रहने वाला सोनू (25) और मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी गली नंबर 11 जयंतीपुर में रहने वाली पिंकी (30) दोनों बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद से डिडौली मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू और पिंकी उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई।


हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतक सोनू के पिता चंद्र किशोर की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Mahashivratri 2024: काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, करीब 7 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देखें मनमोहक तस्वीरें
आज महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनों के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। यहां पर करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजरी लगाई और भोलेनाथ के दर्शन किए। पूरे काशी विश्वनाथ धाम में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे।   

Content Editor

Pooja Gill