कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, भाई-बहन समेत 4 की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2023 - 02:12 AM (IST)

Kanpur Dehat News, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कानपुर देहात में उस समय भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। जब एक तेज रफ्तार अर्टिगा पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें  एक मासूम की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकाररियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, घटना जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के पामा चौकी क्षेत्र के हृदयपुर गांव के पास की है। जहां पर औरैया से गजनेर के भैथाना जा रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में अर्टिगा में सवार गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव निवासी 28 वर्षीय जय सिंह, औरैया के बिधूना क्षेत्र के बंथरा निवासी उनकी बहन प्रिया सेंगर और 14 वर्षीय भतीजी प्रिया के साथ ही बंथरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रन्नो देवी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अर्टिगा चालक औरैया के बंथरा निवासी 28 वर्षीय प्रदीप, कानपुर देहात के गजनेर के भैथाना निवासी 8 वर्षीय मासूम अंश, औरैया के बिधूना क्षेत्र के बंथरा निवासी 14 वर्ष की प्रज्ञा सिंह, 7 वर्षीय मासूम कन्हैया और 15 वर्षीय प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर मासूम अंश की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। इस दौरान जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Content Editor

Mamta Yadav