भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 12:55 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब एक ही परिवार के लोगों पारम्परिक पूजा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से सोनभद्र के राजासरयी गांव आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  जिससे कार में सवार तीन लोगों को घटना स्थ्ल पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल  पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जबकि तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।



पुलिस ने बताया मृतकों में 70 वर्षीय मानमती दुबे पत्नी केशव प्रसाद दुबे, 55 वर्षीय देव रूपी दुबे पत्नी उपेंद्र दुबे , 24 वर्षीय नवीन दुबे पुत्र उपेंद्र दुबे और 56 वर्षीय उपेंद्र दुबे पुत्र केशव प्रसाद दुबे की पहचान सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के राजासरयी गांव निवासी के रुप में  हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अपने कुलधाम में होली की पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार हादसे की शिकार हो गई। 

Content Writer

Ramkesh