होटल व्यवसाय को बदमाशों ने सरेराह गोलियों से भूना, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 11:01 AM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मेरठ जिले का है। जहां एक होटल व्यवसाय की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक थाना परतापुर क्षेत्र में कसाना गेस्ट हाउस के मालिक मेहर चंद कसाना को 2 अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर गोलियों से भून डाला। जिससे मेहर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश चंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया  लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान बाइक पर आए बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मेहर चंद कसाना पूर्व बसपा नेता जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर के पिता थे। संजय गुर्जर की भी बसपा सरकार में हत्या कर दी गई थी, जिसमें इन्हीं के 2 अन्य बेटे गवाह थे, बेटे के बाद पिता की हत्या से हड़कंप मच गया है, इस घटना को भी गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है। 


 

Tamanna Bhardwaj