भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले देश का रंग तिरंगा ही रहेगा: अखिलेश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 01:01 PM (IST)

लखनऊ- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने आबादी के हिसाब  से आरक्षण देने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार केवल रंग बदलने की राजनीति कर रही है जबकि देश के सारे उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं।

गीता में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि योगी वही है जो दूसरे के दुख दर्द को अपना समझे। क्या मुख्यमंत्री दूसरे के दुख दर्द को अपना समझ रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गए कंबल को इतनी सर्दी में भी उनके अधिकारियों द्वारा लोगों से छीन लिया गया। जहां तक  सवाल देश का है सदियोंसे यहां लोग आपस में भाईचारे के साथ मिलकर रहते आए हैं। ये हमारी संस्कृति है। 

अखिलेश ने कहा कि सभी जानते है कि भारत का रंग तिरंगा है। कोई कितना भी कर ले इसका रंग एक नहीं होगा ये तिरंगा है तिरंगा ही रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static