होली के रंग चेहरे से कैसे हटाएं?  इन आसान घरेलू तरीकों से पाए साफ और सुरक्षित होगी त्वचा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 06:54 PM (IST)

लखनऊ:  होली का त्योहार रंगों और खुशियों का पर्व है, लेकिन कई बार यही रंग त्वचा के लिए परेशानी भी बन जाते हैं। खासकर केमिकल युक्त पक्के रंग चेहरे पर चिपक जाते हैं और उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग कई बार जल्दबाजी में त्वचा को जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि होली के रंग हटाने के लिए कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।

PunjabKesari

चेहरे पर नारियल तेल लगाकर हल्की मालिश करें
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार रंग हटाने के लिए सबसे पहले चेहरे पर नारियल तेल या सरसों का तेल लगाकर हल्की मालिश करनी चाहिए। तेल त्वचा पर जमे रंग को ढीला कर देता है, जिससे रंग आसानी से निकलने लगता है। इसके बाद माइल्ड फेसवॉश या बेबी शैम्पू से चेहरा धोने से रंग धीरे-धीरे साफ हो जाता है।

PunjabKesari

घरेलू उपाय भी काफी प्रभावी 
इसके अलावा बेसन और दही का घरेलू पैक भी काफी प्रभावी माना जाता है। दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और थोड़ा सा नींबू रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग हटाने में मदद मिलती है और त्वचा भी साफ व मुलायम बनी रहती है। वहीं कच्चे दूध में रूई भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाने से भी रंग धीरे-धीरे साफ हो सकता है।

PunjabKesari
एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में जलन या खुजली मिलेगी राहत 

यदि रंग के कारण त्वचा में जलन या खुजली महसूस हो रही हो तो एलोवेरा जेल लगाने से राहत मिलती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि रंग हटाने के लिए साबुन या स्क्रब से चेहरे को ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए। इससे त्वचा छिल सकती है और जलन बढ़ सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि होली खेलने से पहले चेहरे और बालों पर तेल या मॉइस्चराइज़र लगाने से भी रंग त्वचा में कम चिपकता है। सही सावधानी और घरेलू उपाय अपनाकर होली के रंगों को आसानी से हटाया जा सकता है और त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है।

1.नारियल तेल या सरसों का तेल

  • चेहरे पर नारियल तेल या सरसों का तेल लगाकर 5–10 मिनट हल्की मसाज करें।
  • तेल रंग को ढीला कर देता है और रंग आसानी से निकलने लगता है।
  • फिर हल्के फेसवॉश से चेहरा धो लें।

2. माइल्ड फेसवॉश या बेबी शैम्पू

  • ज्यादा रगड़ने की बजाय माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
  • हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
  • जरूरत हो तो 2–3 बार धो सकते हैं।

 3. बेसन और दही का पैक

  • 2 चम्मच बेसन + 1 चम्मच दही + थोड़ा सा नींबू रस मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें।
  • इससे रंग भी हटता है और त्वचा साफ भी होती है।

 4. दूध और रूई

  • कच्चे दूध में रूई भिगोकर चेहरे पर हल्के से साफ करें।
  • दूध त्वचा को नरम करता है और रंग धीरे-धीरे निकलने लगता है।

 5. एलोवेरा जेल

  • अगर रंग के कारण त्वचा में जलन हो रही है तो एलोवेरा जेल लगाएं।
  • इससे स्किन को ठंडक और नमी मिलती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static