लखनऊ में पति-पत्नी ने आत्महत्या की: पत्नी ने जहर खाकर दी जान...पति का फंदे से लटकता मिला शव

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 06:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दंपति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ठाकुरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रीकांत राय ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने जहर खाकर जान दी जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। 

राय ने यह भी बताया कि मृतकों की पहचान मोनिका (47) और उसके पति अमित आर्य (43) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमित आर्य ई-रिक्शा चलाता था जबकि मोनिका गृहिणी थी। राय ने बताया कि मोनिका किडनी की समस्या से पीड़ित थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सल्फास की गोलियां (खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं) और शराब बरामद की गई है।  जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान मोनिका अरोड़ा (47) और अमित आर्य (45) के रूप में हुई है। दोनों का कोई बच्चा नहीं है। पुलिस ने बताया कि अमित आर्य का शव पंखे से लटकता मिला, जबकि मोनिका अरोड़ा का शव बेड पर पड़ा हुआ था।

दोनों के मुंह से निकल रहा था झाग
पुलिस ने बताया कि दोनों के मुंह और कपड़ों पर झाग लगा हुआ था। शवों के पास से जहरीला पदार्थ और शराब की एक बोतल भी मिली है। अमित आर्य रिक्शा चालक था, जबकि मोनिका अरोड़ा लंबे समय से बीमार थी। महिला गूंगा-बहरा स्कूल, मिश्री बाग ठाकुरगंज में काम करती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static