10 लाख दहेज के लिए पति ने की बर्बरता; परिवार के साथ मिलकर पहले की जमकर पिटाई, फिर छत से फेंका
punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 12:07 PM (IST)

जालौन: यूपी के जालौन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला फिर से दहेज लोभियों का शिकार हुई है। एक पति ने दहेज की मांग करते हुए पहले अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। महिला चीखते हुए घर के बाहर खड़ी एक बाइक पर गिर गई। जिस वजह से वो बुरी तरह से घायल हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर का है। यहां पर एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है। महिता के पति और ससुराल वालों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि दहेज लेकर आओ, नहीं तो तुम्हें घर में नहीं रहने देंगे। महिता के पति और उसके घरवालों ने पहले मिलकर महिला की जमकर पिटाई की। जब वो उनसे बचने के लिए छत पर गई तो उसका पति वहां भी पीछे आ गया और वहां भी पिटाई की। इसके बाद उसने महिला को छत से फेंक दिया। इतना देकर उसका 10 साल के बेटा वहां पहुंचा और अपने नाना को फोन किया। कुछ समय बाद महिला के पिता आए और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे गंभीर चोंटे आई है।
पीड़िता के पिता ने बताई सारी बात
पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि बेटी आमना (35) की शादी 4 साल पहले आरिफ (39) से की थी। यह आमना की तीसरी शादी थी। आमना को दूसरी शादी से तीन बच्चे हैं। शादी के समय कहा गया था कि आरिफ तीनों बच्चों की जिम्मेदारी लेगा, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए और दो बच्चों को भी घर से निकाल दिया। इसके बाद वो 10 लाख रुपये दहेज में मांगने लगा। दहेज न मिलने पर वो उसे मारने पीटने लगा। कई बार उसके परिवार वालों और उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन, अब तो उन्होंने बेटी को मारने की कोशिश की है।
सभी ने मिलकर पीटाः पीड़िता
महिला के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर चोटें आई है। वहीं पीड़िता ने बताया, मेरे पति आरिफ, देवर इमरान, ननद शहनाज, आरिफ की पहली पत्नी की बेटी निदा और आरिफ के पिता रहमतउल्ला ने बेरहमी से मारपीट की। मैं जान बचाकर अपने कमरे में भागी, तो मेरी ननद शहनाज और आरिफ की बेटी निदा ने मेरे कमरे में ताला बंद कर दिया। मुझे कमरे में मिलकर पीटा। फिर मैं वहां से जान बचाकर छत पर भागी तो जान से मारने की नीयत से मुझे छत से नीचे फेंक दिया। नीचे खड़ी एक बाइक पर जाकर गिरी और गंभीर चोटें आई।