विवाहिता ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2015 - 06:57 PM (IST)

सिकन्दराबाद/बुलन्दशहर(मनोज): कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़ऩ के अलग-अलग 2 मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में दहेज की मांग के साथ-साथ मारपीट कर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह गाजियाबाद निवासी राघवेन्द्र के पुत्र पंकज के साथ किया था। आरोप है कि उनकी पुत्री को दहेज में 10 लाख रुपए लाने के लिए ससुरालीजन आए दिन प्रताडि़त करते थे। नहीं लाने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उनकी पुत्री के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसको परेशान किया जाता था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पति पंकज, ससुर राघवेन्द, सास सुलक्ष्णा व देवर विनित के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
 
पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप-
वहीं एक दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग निवासी विवाहिता ने अपने पति रोशन व उसके परिजनों द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पति रोशन, जेठ राकेश, जेठानी रामवती, जेठ का पुत्र अजय व पप्पी के खिलाफ देहज उत्पीड़ऩ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।