नाराज पत्नी जब चली गई मायके, तो टावर पर चढ़ कर पति ने किया खूब ड्रामा

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2018 - 01:27 PM (IST)

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी खफा पत्नी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे नीचे बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। आखिरकार उसकी पत्नी को फोन कर बुलाया गया। पत्नी के आने के बाद ही पति टावर से नीचे उतरा।

जानकारी के मुताबिक मामला अदलहाट थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव का है। यहां एक पत्नी की पति से अनबन हो गई। जिसके बाद नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से खफा पति हाईटेंशन बिजली के टावर के ऊपर चढ़ गया। वहीं ग्रामीण ने जब युवक को टावर के उपर देखा तो वह दंग रह गए। तभी लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।

जिसके बाद लोगों ने उसकी पत्नी को इस बारे में बताया। साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं नाराज पत्नी को 3 घंटे के अंदर ही घर वापस आना पड़ा। टावर के पास जब पत्नी पहुंची तो उसे देखने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।