महिला ने ननदाेई पर लगाया छेड़छाड़ का आराेप, पति ने दिया तलाक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 08:38 AM (IST)

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में एक बार फिर 3 तलाक का जिन्न बाहर निकल आया है। मामला मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बा विहार कालोनी का है। जहां पर साढ़े 4 साल पहले रामपुरी निवासी साबिया का निकाह अम्बा विहार निवासी इंत्याज के साथ हुआ था। विवाहिता ने अपने ननदोई सादा अदीना पर आरोप लगते हुए बताया कि वह कुछ दिन पूर्व अपने घर में अकेली थी तभी वहां उसका ननदोई आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ननदोई की करतूत अपने पति इंत्याज को बताई तो पति ने उसके द्वारा बताई गई बात का विश्वास नहीं किया और उलटा उसे 3 बार तलाक, तलाक, तलाक बोल कर तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया, जबकि उसके 2 बच्चे एक लड़का व एक लड़की हैं। लड़का उसके पति ने रख लिया व उसे लड़की दे दी गई। पीड़िता ने अपने पति और ननदोई के खिलाफ शहर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की है।

Anil Kapoor