वैलेंटाइन डे पर पति ने की पत्नी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 10:05 PM (IST)

मथुरा: वैलेंटाइन-डे पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी समेत रिफाइनरी सर्किल का फोर्स लगाया है।

PunjabKesari

क्या है मामला?
मामला थाना रिफाइनरी के गांव भाहई का है। जहाँ  गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ-नौ महीने पहले  अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। उसके बाद सोनिया की तलाश की गई। लगभग दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया  और जेल भेज दिया था। इस मामले मे नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पत्नी ने यूपी डॉयल 112 पर काल कर दिया और पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी तो पुलिस ने  महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए थाना चलने को कहा। महिला  पुलिस के साथ जाने लगी  तो उसके पति को ये बात नागवार गुजरी। तभी पति ने घर में कपड़े रह जाने की बात का बहाना बनाया और अंदर आने को कहा। पति की बात में आकर पत्नी घर के अन्दर चली गई। उसको क्या  पता था कि अन्दर उसका पति ही उसकी हत्या कर देगा। क्योंकि  पहले से ही तमंचा लिए उसका पति खड़ा था जैसे ही उसके सामने उसकी पत्नी पहुँची तभी सोनिया के पति ने माथे पर गोली मार दी। सोनिया की गोली लगते ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस जब गोली की आवाज़ सुनकर अंदर दौड़ी तो देख कर  दंग रह गई। सोनिया लहूलुहान ज़मीन पर पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी । मौके पर मौजूद पुलिस कुछ समझती, उससे पहले ही गंगा सिंह मौके से भाग निकला। पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की खबर से विभाग में खलबली मच गई।

PunjabKesari

वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी थीः एसपी सिटी
एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया जिस समय वारदात हुई, उस समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। उसके चलते ही घर के अंदर पति ने महिला की हत्या कर दी। जिस प्रेमी के साथ पहले महिला गई थी, वह अभी जेल में है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी के साथ-साथ रिफाइनरी सर्किल की पुलिस टीम को लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static