पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया विरोध, फिर जो हुआ...जानकर कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 12:41 PM (IST)

शामली: रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ताजा मामला अब यूपी के शामली से सामने आया है। यहां पर एक महिला और युवक ने देवर भाभी के रिश्ते को बदनाम कर दिया। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। युवक की शादी हो चुकी थी। एक दिन उसकी पत्नी ने जेठानी के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर भाभी गुस्सा हो गई और उसने देवरानी का चुन्नी से गला दबा दिया और उसे मारने की कोशिश की। 

जेठानी ने की रास्ते से हटाने की कोशिश 
जानकारी के अनुसार, थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। तहरीर में उसने बताया कि उसकी शादी साल 2022 में सहारनपुर जिले के गांव हसनपुर मोहम्मदपुर माफी निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। आए दिन ही वो लोग विवाद करते रहते थे। उसने बताया कि दिसंबर 2024 में महिला ने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने इस बात का विरोध किया तो जेठानी ने उसका मर्डर करने की कोशिश की। उसने चुन्नी से गला दबा दिया, लेकिन शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों को देखा तो उसकी जान बच गई। 

दहेज की मांग कर घर से निकाला 
विवाहिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि जनवरी 2025 में उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और फिर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने एक क्रेटा गाड़ी भी मांगी। उसने बताया कि कुछ समय बाद परिवारिक समझौता हुआ और वो ससुराल वापस चली गई। इसके बाद 25 मई को उसके पति, जेठ, जेठानी, सास और ससुर ने उसकी पिटाई की और दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपये लाने को कहा। अब महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static