पति के थे भाभी के साथ अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी को मारा चाकू

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 11:07 AM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति ने भाभी के साथ कथित रूप से अवैध संबंध रखने के लिए टोकने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया।   पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्या सागर मिश्र ने बताया कि देवबंद थाने में महिला के पिता लाल सिंह की ओर से दी गयी शिकायत में कहा गया है कि विगत फरवरी में उसने अपनी बेटी रश्मि की शादी गांधी कालोनी निवासी विपिन के साथ की थी। शादी के बाद से ही विपिन दहेज को लेकर रश्मि को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था।

उन्होंने बताया कि रश्मि को शक था कि उसके पति के उसकी जेठानी से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में मंगलवार की रात विपिन ने रश्मि पर चाकू से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाल सिंह की तहरीर पर आरोपी पति विपिन और जेठानी रविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी पति भाभी समेत फरार है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।  

Tamanna Bhardwaj