सहारनपुरः पति ने पत्नी पर तेल छिड़क कर लगा दी आग, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 07:24 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खाता खेडी निवासी नदीम घर खर्चे के लिए पत्नी को रूपए नही देता था।

इसी बात को लेकर उसका पत्नी तरन्नुम(26) से विवाद हो गया। आक्रोशित नदीम ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Punjab Kesari