8 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पत्नी-पति के इस हालत में मिले शव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 01:44 PM (IST)

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दंपत्ति ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर पर रस्सी से लटका मिला तो वही पति का खेत में पेड़ से लटका मिला। आस-पास के ग्रामीणों ने जब खेत और घर में शव देखे तो वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर का है। यहां के निवासी सुरेंद्र और उसकी पत्नी बबली (30) के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए, लेकिन जब सुबह हुई तो सब हैरान रह गए। पत्नी का शव कमरे में लटका मिला और पति का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। दोनों के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

 

Tamanna Bhardwaj