पत्नी की मौत के गम में पति ने 3 बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 12:35 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मौत के गम में पति ने 3 बच्चों सहित जहर खा लिया। जिसके चलते पति व बेटी की मौत हो गई। जबकि 2 बेटों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला थाना ताजगंज के श्यामो गांव का है। यहां का रहने वाला मानसिंह अपनी पत्नी रीना देवी और 3 बच्चों संग रहता था। मानसिंह का पत्नी को कैंसर हो गया। जिसके चलते उसने पत्नी का काफी इलाज कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मानसिंह खुद को अकेला महसूस करने लगा। पत्नी की मौत के बाद टूटा मानसिंह अक्सर जहर खाकर जान देनी बातें करता था। वहीं शुक्रवार उसने 3 बच्चों संग जहर खा लिया। इसके बाद चारों की हालत बिगड़ने लगी।

आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। यहां मानसिंह व उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। 2 बेटों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रजनीश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। 

Tamanna Bhardwaj