हैवान पति ने नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार कर पत्नी को किया घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 04:16 PM (IST)

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बड़ेसर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस महिला प्रकोष्ठ में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार अलावलपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसका विवाह 28 मई 2013 को अलावलपुर गांव निवासी अरविंद शर्मा के साथ हुआ था। शादी के बाद पति विदेश चला गया। विदेश से आने के बाद पति उसे आए दिन प्रताडि़त करने लगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस महिला प्रकोष्ठ को दी थी।

पुलिस के समझाने पर पिछली 11 मार्च को अरविंद उसे घर ले गया। इसके बाद पिछले गुरुवार को अरविंद ने पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड एवं नुकीले हथियार से वार किया जिससे पत्नी बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके बालों को भी काट दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 
 

Punjab Kesari