''एक रात सोने के लिए 50 लाख दूंगा...'' ''वड़ा पाव गर्ल'' से करोड़पति बिजनेसमैन ने की गंदी डिमांड
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 01:39 PM (IST)
UP Desk: 'वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां चल रही हैं और वह अपने पति युगम गेरा से अलग हो चुकी हैं। चंद्रिका का आरोप है कि उनके पति का किसी और महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है।
'एक रात के लिए 50 लाख रुपये तक का ऑफर'
इसी बीच चंद्रिका ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार समझौता (कंप्रोमाइज) करने के ऑफर मिले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक बड़े बिजनेसमैन ने उन्हें एक रात के लिए 50 लाख रुपये तक का ऑफर दिया था। चंद्रिका ने बताया कि उन्हें यह ऑफर ईमेल के जरिए मिला था और उनके पास इसके सबूत भी हैं। चंद्रिका ने कहा कि एक बड़े बिजनेसमैन ने उनसे कहा था- कंडीशन आपकी, सिचुएशन आपकी, लेकिन जगह मेरी होगी. मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं. बाकी आप बताइए जो भी आप चाहती हैं
'अगर आगे बढ़ना है तो ये सब करना होगा...'
इसके अलावा, चंद्रिका और उनके साथ मौजूद एक शख्स सैफी ने बताया कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें कॉल करके ऐसे ऑफर दिए। कुछ लोगों ने उन्हें दुबई आने के लिए भी कहा था। उनसे यह भी कहा गया कि अगर उन्हें करियर में आगे बढ़ना है, तो इस तरह के समझौते करने होंगे। अपने पति के बारे में बात करते हुए चंद्रिका भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उनके पति का एक नहीं, बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर है, और यह बात खुद उनके पति ने उन्हें बताई थी। चंद्रिका ने कहा कि वह उनके जीवन का पहला प्यार थे। वह उनकी हर बात उनसे साझा करते थे, लेकिन अब वह किसी और के साथ अपनी बातें शेयर कर रहे हैं, जो उन्हें बहुत दुख देता है।

