राजेन्द्र देवजी महाराज बोले- ''पठान मूवी को मेरा समर्थन, भगवा का नहीं बिकनी पहनने का करता हूं विरोध''

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 08:00 AM (IST)

अलीगढ़(अर्जुन वार्ष्णेय): 25 दिसंबर को रिलीज हो रही पठान मूवी के बेशर्म रंग गाने पर विवाद हो रहा है। कहा जा रहा है मूवी में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकनी पहनकर भगवा रंग का अपमान किया है। फिल्म के बायकॉट के लिए सोशल मीडिया पर लगातार समर्थन जुटाया जा रहा है। इसी बीच संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इच्छापूर्ति धाम के पीठाधीश्वर कर्मयोगी स्वामी राजेन्द्र देव जी महाराज ने फिल्म का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि मैं बिकनी पहनने का विरोध करता हूं, ना कि भगवा पहनने का।

'भगवा का नहीं बिकनी पहनने का करता हूं विरोध'
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ में एक वार्ता के दौरान पीठाधीश्वर कर्मयोगी स्वामी राजेन्द्र देव जी महाराज ने कहा कि फिल्म को लेकर जो विरोध कर रहे हैं, उसका विरोध करने का तरीका दूसरा है। क्योंकि पूरी दुनिया चाहती है, पूरा हिन्दुस्तान चाहता है कि पूरी दुनिया भगवामय हो। सब भगवा पहनें, लेकिन उसका जो पहनने का तरीका है, जो हमारी सभ्यता, संस्कृति और संस्कार एलॉउड नहीं करते कि आप नग्नता ना परोसें और इस तरह की बातें ना करें कि यह वो गैंग है, वो गैंग हैं।

 'जो नग्नता परोसी जा रही है, उसका विरोध जायज'
आपको बता दें कि इससे आगे स्वामी राजेन्द्र देवजी महाराज ने कहा कि मैं यही अपील करना चाहूंगा कि अगर विरोध करना है और विरोध जरूरी है, जायज है, क्योंकि जो नग्नता परोसी जा रही है, उसका विरोध जायज है। भगवा से हम सारी दुनिया को भगवामय करना चाहते हैं। भगवा हमारा शरीर है, सोच है, सूर्यदेव हैं। भगवा ने इतिहास रचे हैं, इतिहास रचने के लिए भगवा पहनें, न कि नग्नता के लिए। मैं बिकनी पहनने का विरोध करता हूं, ना कि भगवा पहनने का।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static