''शारीरिक संबंध नहीं बनाऊंगी...'' सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के पास आने से किया मना; पति बोला- ये लड़की नहीं है...
punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 09:10 AM (IST)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई। शादी के बाद दूल्हा बहुत खुश था। लेकिन, कुछ ही घंटों में उसकी सारी खुशियां बरबाद हो गई। उसका आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात पर संबंध बनाने से मना कर दिया। वो दूल्हे को अपने पास भी नहीं आने दे रही थी। इसके बाद जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
धोखाधड़ी से कराई शादी
बता दें कि पटेलनगर निवासी अनुकूल कुच्छल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने ये मुकदमा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मित्तल समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। उसने धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि संजय मित्तल ने साजिश के तहत उसकी शादी बिना दाज दहेज के अपने ड्राइवर की बेटी से कराई थी। जल्द शादी का दबाव डालने पर कोर्ट मैरिज की गई। बाद में सामाजिक रस्में भी पूरी की गई थी।
दूल्हे ने लगाए कई आरोप
अनुकूल कुच्छल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी पत्नी ने शारीरिक रिश्ते बनाने से मना कर दिया। कहने के बाद भी महिला ने डॉक्टर के पास जाने से मना कर दिया। जब डॉक्टर के यहां लेकर गए तो मेडिकल कराने से भी इन्कार कर दिया और अपने को अपूर्ण बताया। इसके बाद परिजनों के कहने पर वो अपने घर चली गई। एक दिन अपनी छोटी बहन के साथ घर आई और घर में रखे लाखों के जेवर लेकर चली गई। परिजनों से गालीगलौज भी की।
शादी का रजिस्ट्रेशन कराया निरस्त
मामला बढ़ने पर वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा लिया। विवाहिता ने परिवार न्यायालय में ससुराल वालों के खिलाफ वाद डाल दिया। वादी ने अपनी पत्नी को मंगलामुखी होने का आरोप लगाया है। वादी अनुकूल कुच्छल ने व्यापारी नेता संजय मित्तल व अन्य पर बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।