IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP में 2 IAS अधिकारियों का किया तबादला; सौंपी नई जिम्मेदारी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 09:51 AM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करती रहती है।
इन अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गोयल को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे अभी यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। अब उन्हें उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी भी दी गई है। डॉ. गोयल पहले से ही कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं, जिनमें यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड, यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त का पद शामिल है।

IAS आशीष गोयल
इस अधिकारी का भी किया तबादला
इसके अलावा, आईएएस डॉ. एमकेएस सुंदरम को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग में तैनात हैं। अब उन्हें प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

