23 करोड़ जनता में से कोई भी रहा भूखा तो DM होंगे जिम्मेदारः CM योगी

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 12:58 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच योगी सरकार गरीबों के हित को लेकर सख्त रूख अपनाए हुए है। लॉकडाउन में गरीब मजदूरों को कोई परेशानी न हो इसलिए जिलाधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई भी भूखा रह गया तो इसके लिए जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।

खाना के लिए समय किया तय
CM ने आदेश दिया कि मजदूरों को खाना समय से पहुंचना चाहिए। यदि भोजन समय से नहीं पहुंचता है ताे जिले के DM के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसको लेकर CM ने समय भी तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच दोपहर का खाना पहुंच जाए। इसी तरह शाम को 6 बजे से 8 के बीच रात का भोजन पहुंच जाए।

23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता 
सीएम ने कहा कि वह हेल्पलाइन के नंबरों की रोज समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता है। ज़िलाधिकारी की जिम्मेदारी है कि कोई भूखा न रहे। बिना भेदभाव के सब तक भोजन और राशन पहुंचे।

बता दें कि प्रदेश में मास्क की कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर स्पेशल मास्क बनाने की योजना पर विचार कर रही है। यूपी सरकार ये स्प़ेशल मास्क गऱीबों को मुफ्त देगी। बाक़ी लोगों को बेहद सस्ते दामों पर मिलेगा। ये कपड़े का रीयूज वाला वाशेबुल मास्क होगा। इसके तहत हर नागरिक को दो-दो मास्क दिए जाएंगे। 

 

Ajay kumar