याेगी सरकार में हिम्मत है तो ताजमहल को 7 वंडर्स की सूची से हटाकर दिखाएंः अखिलेश

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 02:56 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताज विवाद के बीच आज आगरा पहुंचे है। सीएम योगी के आगरा पहुंचने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

अखिलेश ने कहा कि जब फतेहपुर में कपल को पीटा जा रहा था। तब यूपी पुलिस का एंटी रोमियो स्कवॉयड कहां था। ताजमहल के पास सीआईएसएफ क्या कर रही थी। ताजमहल को बीजेपी के लोग शिव मंदिर बता रहे हैं। सरकार में अगर हिम्मत है, तो ताजमहल को 7 वंडर्स की सूची से हटा दे। बीजेपी के लोग नहीं चाहते है, यूपी में टूरिज्म बढ़े।

उन्होंने कहा कि जो लोग ताजमहल को देख कर क्या- क्या कहते थे। जो अपना कल्चर नहीं मानते थे, जिसे यह हेरिटेज नहीं मानते थे। भगवान राम की वजह से वहां सफाई कर रहे हैं। हम राम का शुक्र अदा करते हैं, यह उनकी वजह से हुआ है। कूड़े की सफाई सबसे अच्छा बीजेपी करती है। अब जल्द समय आ रहा है। हम जानते हैं, कूड़ा कहां फेंकना है। ताजमहल के आसपास जितना काम सपा सरकार ने किया उतना काम किसी ने नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार दुख देने वाली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिर्फ वादों को याद दिलाने आई थी, लेकिन सरकार ने लाठी चार्ज कर उन महिलाओं का अपमान किया। लखनऊ में किसी सरकार ने महिलाओं के साथ ऐसा नहीं किया। जिस तरह से बीएचयू में हुआ ठीक, उसी तरह यहां भी आंगनबाड़ी के साथ हुआ।