अगर विपक्ष राजनीति नहीं करेगा तो भूखा मर जायेगाः सत्यपाल सिंह

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 08:53 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है। अगर विपक्ष ये राजनीति नही करेगा तो वह भूखा मर जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कृषि बिल लागू किया है वह किसानों के हक में है लेकिन इस बिल का विरोध करने वाले 90 % लोगो ने यह बिल पढा ही नही है। जिसके चलते वह किसी के भी बहकावे में आ जाते है।

उन्होंने कहा कि योगी ओर मोदी किसानों के खिलाफ काम नही कर सकते। उन्होंने लागू किये गए तीनो कृषि बिलो को किसानों के हक में बताया। दरअसल आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह बागपत के मितली गांव में खेल स्टेडियम का शिलान्यास कार्यक्रम में पहुचे थे। इस कार्यक्रम में स्टेडियम का वर्चुअल शिलान्यास केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण केंद्रीय खेल मंत्री समारोह में नही आये और आदर्श चुनाव सहिंता लागू होने से कुछ ही वक्त पहले खेल स्टेडियम का वर्चुअल शिलान्यास किया  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static