अखिलेश बोले - यही हाल रहा तो UP में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 06:44 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर किसान शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंद दिया। जो घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंभी भाजपाइयों का जुल्म अब और नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को यही हाल रहा तो भाजपा न तो गाड़ी से चल पाएंगे न ही गाड़ी से उतर पाएंगे।  

PunjabKesari

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में रविवार को धरने पर बैठे किसानों को एक कार ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन से चार किसानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर धरने पर किसान डटे हुए थे। सूत्रों की मानें तो भाजपा नेता के बेटे की गाई बताई जा रही है। फिलहाल घटना से गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। घटना पर भरी पुलिस मौजूद कर  रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   बताया कि घटना में घायल दो किसानो के मारे जाने की सूचना है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। उधर किसानों ने दो वाहनों को आग लगा दी। आरोप है कि किसानो को रौदने का प्रयास करने वालों में स्थानीय सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष उफर् मोनू भी शामिल है। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर चेतावनी के बावजूद बड़ी तादाद में किसान डटे हुये हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static