अखिलेश ने शिवपाल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चाचा बीजेपी में जाना चाहते हैं तो जाएं !

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 05:38 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ खड़ी है। यादव ने कहा चाचा भाजपा में जाना चाहते है तो चले जाएं इस में देर क्यों कर रहे है।  उन्होंने बी एस पी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने अपना वोट भाजपा को दिया। अब भाजपा बताए कि मायावती को भाजपा राष्ट्रपति का बनाएगी।


 

Content Writer

Ramkesh