सावधान! लखनऊ में सड़क पर थूका तो मिलेगा मिस्टर-मिसेज पीकू का खिताब, साथ में देना पड़ेगा इतना जुर्माना

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 11:15 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) को नवाबों के शहर के रुप में जाना जाता है। जहां पर बहुत जल्दी ही G-20 का आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर लखनऊ (Lucknow) में कई तरह की तैयारियां की जा रही है। दरअसल लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने कुछ नियम बनाए हैं। जिसमें से एक नियम यह है कि जो भी शख्स लखनऊ की सड़कों पर थूकेगा तो उसको  'मिस्टर पीकू' या 'मिसेज पीकू' का खिताब दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ उसपर लगभग 250 रुपए का जुर्माना (Fine) भी लगाया जाएगा।

लखनऊ नगर निगम ने सुलेआम सड़कों पर थूकने वालों पर अब शुरु कर दिया जुर्माना लगाने का अभियान
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ नगर निगम ने सुलेआम सड़कों पर थूकने वालों पर अब जुर्माना लगाने का अभियान शुरु कर दिया है। जिसके मुताबिक अगर कोई भी शख्स उन्हे सड़के पर थूकता हुआ मिल गया तो पहले उसका माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा और फिर उस पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। और साथ ही साथ उसे मिस्टर पीकू का खिताब भी दिया जाएगा। वहीं उसे उस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह आगे से सड़कों पर इस तरीके से गंदगी ना फैलाए।

23 फरवरी से 1 मार्च तक थूकना और खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू
आपको बता दें कि नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 23 फरवरी से 1 मार्च तक थूकना और खुले में पेशाब करने वालों के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान अभी तक 62 लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे 250 रुपए का जुर्माना भी लिया गया है। इसी के साथ उन्हें मिस्टर पिकू का खिताब भी दिया गया है और फूलों की माला भी पहनाकर आगे से ऐसा ना करने के लिए भी प्रेरित किया गया है।

Content Editor

Anil Kapoor