इगलास विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 03:28 PM (IST)

इगलास विधानसभा संख्या-77
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 77 है इगलास। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 9 हजार 684 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 269 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 412 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार राष्ट्रीय लोक दल को जीत मिली थी। जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर कौन सी पार्टी बेहतर स्थिति में है, कहना बेमानी होगी। क्योंकि सीट पर तमाम राजनैतिक दलों के बीच मुख्य लड़ाई है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के नुमांइदे पर इगलास विधानसभा की जनता विश्वास जताती है। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                
इगलास विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में आरएलडी के त्रिलोकी राम ने बीएसपी के राजेंद्र कुमार को हराया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के कन्हैया लाल रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी की रामसखी रही थीं।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में रालोद के बिमलेश सिंह ने बीएसपी के मुकुल उपाध्याय को हराया था। कांग्रेस के राकेश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के दिलीप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के विजेंद्र सिंह ने बीएसपी के नरेंद्र कुमार दीक्षित को हराया था। बीजेपी के चौधरी मलखान सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के संजय सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें