सहारनपुर में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 07:37 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की रात टपरी नागल रोड पर एक अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया और नबाव उर्फ बिल्ली को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक अन्य साथी बूबा भागने में सफल रहा।

तोमर ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक बंदूक, छह तमंचे, कारतूस, कई उपकरण आदि बरामद किये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है।

 

Content Writer

Ramkesh