पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 06:43 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बरेली पुलिस भी अपराधियों की धर पकड़ कर रही है। आज हाफिजगंज थाना पुलिस ने  जिले के टॉप टेन बदमाश तस्लीम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हाफिजगंज पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत की है। पुलिस  मुताबिक अभियुक्त थाना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री चला रहा था।  पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में बने -अधबने असलहों को बरामद के साथ असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किये है।

हाफिजगंज  पुलिस ने अपनी  प्रेस रिलीज में बताया है कि टॉप टेन बदमाश तस्लीम पुत्र छुटके निवासी लाड़पुर उस्मान थाना हाफिजगंज को अवैध फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है।  तस्लीम के ऊपर नवाबगंज थाना क्षेत्र के साथ अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज है। आज  जब पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो पुलिस ने मौके से तस्लीम को गिरफ्तार करने एक साथ बड़ी संख्या में  बने -अधबने असलहों को बरामद किया है ,जबकि तस्लीम का एक साथी मुस्ताक अहमद पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑपरेशन पाताल  के तहत अपराधी तस्लीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्लीम द्वारा चलाई जा रही अवैध असलहों की फैक्ट्री को पकड़ा है।  मौके से बने अधबने असलहों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है। तस्लीम के एक शातिर अपराधी है उस पर  हाफिजगंज थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है।  पुलिस तस्लीम से यह जाने की कोशिश कर रही है यह असलहे बनाकर किसे  बेचता था और पूर्व में किसे किसे  बेचे है। अपराधी को पकड़कर माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है जहां कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेजा जायेगा। 

Content Writer

Ramkesh