एक्शन में बांदा पुलिस: अवैध तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,  5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 05:58 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर है। इसे लेकर जिले में माफियाओं,अवैध असलहा फैक्ट्री के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।   इसी क्रम में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस ने अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री का  और अवैध तमंचे बनाने के उपकरण  भारी मात्रा में बरामद किया है।  इस मामले में 5  आरोपी को  गिरफ्तार किया है।  पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी अभियुक्तों के ऊपर पूर्व में कई मामले दर्ज है। 



पुलिस अधीक्षक अभिनंदन  ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार ऑपरेशन क्लीन के तहत अभियान  चला  रही  हैं।  जिसके तहत पुलिस को  जानकारी मिली थी कि चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंडा गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही है जिसको लेकर के पुलिस ने छापा मारकर मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।  जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है।  आरोपियों के पास से 5 अदद तमंचा, 315 बोर 3 अदद तमंचा, 12 बोर 6 अदद जिन्दा कारतूस 1 खोखा तमंचा बनाने लोहा सात नाल 3 अदद 315 बोर 5 अदद 12 बोर 3 बट बाडी मय मैग्जीन 1 ड्रील मशीन ब बारी मात्रा में अन्य उपकरण बरामद किया है। अ आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर विधिक की गई है। 

Content Writer

Ramkesh