स्वाति सिंह के नाम पर हो रही अवैध वसूली का खुलासा, 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 01:11 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में अवैध वसूली का धंधा कितना फल फूल रहा है इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। दरअसल प्रयागराज में योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है।

शनिवार को स्वाती सिंह के निजी सचिव सुमित कुमार सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके मुताबिक, विगत कुछ दिनों से मंत्री के नाम पर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। यह काम अशोक पांडेय व संदीप सिंंह नाम के व्यक्ति कर रहे हैं, जिनकी फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है।

मंत्री के निजी सचिव की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में 2 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Deepika Rajput