CM योगी के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान का असर, प्रदेश की 78 फीसदी सड़कें हुई गड्ढा मुक्त

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 07:10 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यूपी के सड़कों को 15 नवंबर से पहले गड्ढा मुक्त करने का असर दिखने लगा है। 14 नवंबर PWD विभाग के द्वारा आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया गया कि प्रदेश की करीब 78 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है बाकी शेष बचे 22 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान युद्धस्तर पर जारी है।



PWD विभाग ने दी जानकारी

आम जनमानस को सुगम यातायात उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 59,572 कि० मी० लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 12.11.2022 तक 46,684 कि० मी० लम्बाई के मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। उक्त के अतिरिक्त 10.973 कि0मी0 लम्बाई के मार्ग के नवीनीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 12.11.2022 तक 4596 कि0मी0 लम्बाई में नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही विशेष मरम्मत के अन्तर्गत 11.918 कि०मी० लक्ष्य के सापेक्ष 6142 कि0मी0 लम्बाई में कार्य पूर्ण किया चुका है। इस वित्तीय वर्ष में विशेष मरम्मत के अन्तर्गत लगभग रू0 1698 करोड़ एवं नवीनीकरण के अन्तर्गत लगभग रू0 1813 करोड़ की स्वीकृति तथा गड्ढा मुक्ति हेतु रू0 503 करोड़ की स्वीकृति निर्गत की गयी हैं।

Content Editor

Prashant Tiwari