उपचुनावः बढ़ती गर्मी और EVM खराब होने का मतदान पर पड़ा असर, मतदाता बिना वोट दिए लौट रहे वापस

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 11:17 AM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए 28 मई यानी की आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों द्वारा मतदान चल रहा है। वहीं कई बूथों पर इवीएम में खराबी की खबरे सामने आ रही हैं। कुछ ईवीएम मशीनोंं को बदल दिया गया है। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण और पोलिंग बुथों पर ईवीएम मशीनों में खराबी के चलते मतदाता वापस अपने घर लौट रहे हैं।

बता दें कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सहारनपुर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 2 दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें आ रही हैं। गंगोह विधानसभा में दर्जन भर गावों में ईवीएम में आई कमी के चलते मतदान घंटो तक बाधित रहा। वहीं विधानसभा नकुड़ के गांव हरपाली के कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब रही। गांव जंधेड़ी, भनेड़ा खेमचन्द, पांडोखेड़ी, टिकरौल समेत दर्जनों मतदान केंद्रों में मशीन खराब है। जिसके चलते मतदाता वापस लौट रहे हैं। 

Tamanna Bhardwaj