पंजाब केसरी की खबर का असरः CM योगी के आगमन पर लगाई भगवा टाईल्स को किया पुनः सफेद

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 11:33 AM (IST)

हरदोईः उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में 2 जून को सीएम योगी के आगमन पर अधिकारियों ने चाटुकारिता की हदें पार कर दी। दरअसल उन्होंने रसखान प्रेक्षागृह में योगी की भगवा पसंद को देखते हुए बाथरूम में लगी सफ़ेद टाईल्स को उखाड़कर भगवा रंग की टाईल्स लगा दी थी। इस खबर को पंजाब केसरी ने चलाया। जिसके बाद इस खबर का असर देखने को मिला और योगी की आवभगत में लगे अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय से फटकार लगाई गई। 

खबर के बाद मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने रातों-रात मुख्यमंत्री के लिए लगवाई गई भगवा टाईल्स को एक बार फिर हटवाकर सफ़ेद करा दिया है। मामले में इतनी किरकिरी और शर्मिंदगी झेलने के बाद अब कोई अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। उलटे प्रेक्षागृह को सीएम के कार्यक्रम के बाद तालाबंद कर दिया गया है। 

इतना ही नहीं खबर चलने के बाद विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। फिलहाल सफ़ेद टाईल्स लगवाने के बाद प्रेक्षागृह में तालाबंदी कर दी गई है। इस मामले में हरदोई के अधिकारियों की काफी जग-हंसाई और किरकिरी हुई है। 

Ruby