योगी सरकार में सुधरी प्रदेश की कानून व्यवस्था: BJP सांसद

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 10:07 AM (IST)

बागपतः मुम्बई के पूर्व कमिश्नर एवं स्थानीय सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था सुधरी है। सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध सामाजिक स्तर से खत्म होते है। शिक्षा और संस्कार में सुधार आने के बाद ही रेप जैसे अपराध खत्म होंगे। उन्होंने हाथरस में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि लोकतांत्रिक विरोध करने का सभी को अधिकार है, लेकिन अपराध का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। जिस तरह से विपक्षी पाटिर्यां कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल से किसानों को कोई भी नुकसान नही है। वह अपनी फसल पहले की तरह अब भी कही भी बेच सकते है। कुछ पाटिर्यां बिल के विरोध में किसानों को भड़काने का काम कर रही है। बीजेपी किसानों और हर वर्ग के हित की पार्टी है। सांसद ने कहा कि 90 प्रतिशत रेप की घटनाओं को अंजाम जान पहचान वाले देते है लेकिन फांसी की सजा से भी रेप की घटनाएं नही रुकेगी। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को आगे आना पड़ेगा। साथ ही शिक्षा और संस्कार मिलने से भी रेप की घटनाओं पर असर पड़ेगा। 

Tamanna Bhardwaj