MP के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत में सुधार दर्ज, 11 जून को हुए थे भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 09:15 PM (IST)

लखनऊः अस्वस्थ होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार दर्ज की जा रही है। लिहाजा उनका वेंलिटलेर सपोर्ट धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। उनकी  किडनी भी अब कम कर रही है।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि  राज्यपाल अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। मगर, शनिवार को हालत में सुधार आने पर वेंटिलेशन सपोर्ट कम किया गया है। किडनी के ठीक काम करने से डायलिसिस नहीं करनी पड़ रही है।

बता दें कि MP के राज्यपाल को अस्वस्थ होने पर 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले शनिवार को उनके पेट में रक्तस्राव होने के बाद ऑपरेशन किया गया था।

 

Author

Moulshree Tripathi