यूपी में सुधर रहा है शिक्षा का स्तर, जो एक अच्छा कदम है- रामनाईक

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 02:44 PM (IST)

लखनऊः यूपी में उच्च शिक्षा महिला सशक्तीकरण की ओर बढ़ते कदम पर राजभवन में राज्यपाल रामनाईक ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान राज्यपाल ने पुरुष साक्षरता व महिला सारक्षता के बारे में बात की।

राज्यपाल ने कहा कि अभी तक 23 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह हो चुके हैं। यूपी में शिक्षा स्तर सुधर रहा है यह एक अच्छा कदम है। राज्यपाल ने लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा इस साल लड़कियों को 51 फीसदी डिग्रियां हासिल हुई। जो एक अच्छा संकेत है। आने वाले समय में हम और बदलाव देखेंगे।

रामनाईक ने बताया 1951 में पुरुष साक्षरता 27.16 जबकि महिला साक्षरता 8.86 थी, जो 2011 में बढ़कर पुरुषों की 82.14 और महिला साक्षरता 65.46 हो गई हैं। यूपी में 2011 में पुरुष 79.24 और महिला 59.26 % थी, अभी तक 23 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सम्पन हो चुके हैं। उच्च शिक्षा के स्तर को और सुधारा जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में लड़कियों की शिक्षा में उदासीनता थी और अभी भी है, लेकिन इस बात की खुशी है कि आंकडों से परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इस वर्ष 51 फीसदी डिग्रियां लड़कियों को दी गई। शिक्षा के हर क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ी है। अटल जी के सर्व शिक्षा अभियान से लड़कियों की शिक्षा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को आगे बढ़ाया है।

राज्यपाल ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए 6 क़दम बताए- शिक्षक भर्ती , पारदर्शी कार्यप्रणाली, नैक मूल्यांकन अनिवार्य, शिक्षा रोजगारपूरक हो, वि.वि. में शैक्षिक माहौल, शोध कार्यक्रम बढ़ाए जाए।