2022 में सपा 351 सीटों पर बड़ी जीत हासिल कर बनाएगी सरकार: अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 06:36 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से लखनऊ की वापसी के दौरान रायबरेली के लालगंज के गांधी चौराहे पर रुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देख अखिलेश यादव भी गाड़ी से उतर आए और उनके आग्रह पर वहां मौजूद एक रेस्टोरेंट में बैठ गए और बातचीत किए। वहीं पर मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को डबल इंजन की सरकार कहा।

बता दें कि यहीं नहीं बछरावां गुरुबक्सगंज हाईवे के मुख्य चौराहों पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता खड़े रहे। हाइवे के हर मुख्य चौराहों पर लाल टोपी पहने सैकड़ो कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी कर दी। हटाइये ऐसी सरकार को हमारी सरकार आएगी तो हम किसानों के लिए सुविधाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जिसका उदाहरण दिल्ली में साफ देखने को मिला है। किसानों, गरीबों और मजलूमों की आय क्या दोगुनी हुई है? गैंस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। इससे मंहगाई घटेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि जनता परिवर्तन करेगी। 2022 में सपा 351 सीटों पर बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।  

Ajay kumar